किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आगलगी की घटना से बचाव को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

पोठिया प्रखंड के पनबारा में टी कम्पनी में कर्मियों को व ठाकुरगंज में शैक्षणिक संस्थान में जागरूक किया गया

किशनगंज, 24 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आग लगने की घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम सीधे लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पोठिया प्रखंड के पनबारा में टी कम्पनी में कर्मियों को व ठाकुरगंज में शैक्षणिक संस्थान में जागरूक किया गया। अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया। यंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच की गई। इसके बाद कर्मियों व सिक्युरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई।अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही अन्य जानकारियां दी गई। उन्होंने यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!