District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिलाधिकारी इनायत खान ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने समेकित कृषि में मछली के साथ-साथ बत्तख पालन, मुर्गी पालन एवं कृषि में नई तकनीकी से होने वाले खेती की जानकारी ली

अररिया, 11 जनवरी (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिलाधिकारी इनायत खान ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र अररिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक द्वारा जिलाधिकारी को कृषि विज्ञान केंद्र में आलू के विभिन्न प्रभेद को दिखाया गया। जिसमें आलू के साथ मक्का, आलू के साथ मटर और शून्य जुताई गेहूं की फसल एवं पाली हाउस, ग्रीन हाउस में विभिन्न तरह के नर्सरी के अलावा समेकित कृषि मॉडल की जानकारी दी गई। साथ ही साथ डीएम द्वारा समेकित कृषि में मछली के साथ-साथ बत्तख पालन, मुर्गी पालन एवं कृषि में नई तकनीकी से होने वाले खेती की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नई तकनीक को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाया जाये। जिससे किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी हो सके। वहीं डीएम द्वारा हरिया बारा में स्ट्रॉबेरी उत्पादन करने वाले किसान अब्दुल रहमान के स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां अब्दुल रहमान द्वारा बताया गया कि स्ट्रॉबेरी की खेती से बहुत अच्छा लाभ हो रहा है। कम खेती में अधिक मुनाफा हो रहा है। डीएम द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी अररिया को निर्देश दिया गया कि इस क्षेत्र के अन्य किसानों को भी स्ट्रॉबेरी फार्मिंग के लिए जागरूक किया जाये। साथ ही प्रशिक्षण दिलवाया जाए, जिससे किसानों को कम खेती में अधिक लाभ मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण के क्रम में फारबिसगंज प्रखंड के पोठिया ग्राम में चौर विकास योजना का भी अवलोकन किया गया। यहां पर अवलोकन के क्रम में निर्देश दिया गया कि ऊंची मिट्टी जहां पर है, वहा फलदार वृक्ष उद्यानिकी फसलें लगाया जाए, जिससे किसानों को मछली उत्पादन के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों का भी लाभ मिल सके। वहीं अररिया प्रखंड, कार्यालय स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अररिया का भी बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक से अररिया जिला अंतर्गत वितरित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की विस्तृत जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में एक कर्मी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button