ताजा खबर

हसनबजार थानाध्यक्ष संतोष रंजक को दि गई भावभिनी विदाई।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा ।हसनबजार थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक को गुरुवार को विदाई दी गई। बता दें कि संतोष कुमार रजक को हसनबजार थानाध्यक्ष रहते प्रोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। प्रोन्नति के उपरांत उनका स्थानांतरण कैमूर जिला कर दिया गया है। विदाई समारोह में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ साथ कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की काफी सराहना की। वे खुद भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते करते भाव विह्वल हो गए। लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। लंबे समय के बाद हसनबजार थाना से किसी पदाधिकारी को इतने भव्य आयोजन के साथ विदाई दी गई। विदाई में हर तबके के लोग उपस्थित थे। विदाई के मौके पर पुर्व जीला पार्षद सदस्य प्रमोद कुमार यादव ,पूर्व मुखिया अयूब आलम ,शिवकुमार शर्मा ,रवि कुमार सिंह ,राजेश सिंह ,गुडडू कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!