District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मतदाता सेल्फी पॉइंट का निरीक्षण किया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा से तीन माह पूर्व ईवीएम के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने एवं उनमे जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देश प्राप्त है

अररिया, 06 दिसंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी इनायत खान द्वारा बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मतदाता सेल्फी पॉइंट का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में डीएम द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा से तीन माह पूर्व ईवीएम के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने एवं उनमे जागरूकता बढ़ाने हेतु निर्देश प्राप्त है। इस सम्बंध में आयोग द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी के स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन चलाने का निर्देश है जो निर्वाचन की घोषणा की तिथि तक कार्यरत रहेगा। इसी उद्देश्य से 04 दिसम्बर 2023 से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय, अररिया एवं फारबिसगंज में स्थापित किया गया है। साथ ही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं के मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। इस क्रम में समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय, अररिया एव फारबिसगंज के परिसर में सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया है, जहाँ मतदाता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य माध्यमो से पोस्ट कर मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दे सकते हैं।निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर राम बाबू, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!