राम नवमी शोभा यात्रा पर गडहनी पुरानी बाजार शिव मंदिर से निकाली गई भव्य जुलूस।…

गुड्डू कुमार सिंह (आरा)। राम नवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति गडहनी और बजरंग दल के नेतृत्व मे राम नवमी महोत्सव शोभायात्रा भव्य जुलूस का आयोजन किया गया।इस दौरान श्रीराम भक्तो ने माथे पर भगवा रंग की पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली के साथ शोभायात्रा निकली तो पूरा प्रखंड जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे।
जुलूस के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार एवं अंचलाधिकारी गडहनी दीपा कुमारी, चरपोखरी प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार, अगिआँव इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गडहनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार, पुलिस बल के साथ जुलूस का नेतृत्व करते दिखे।
राम नवमी शोभायात्रा भव्य जुलूस शिव मंदिर पुरानी बाजार से उतर पट्टी होते हुए बिचली पट्टी काली मंदिर सहित गडहनी के गली मोहल्ला से गुजरकर आरा सासाराम मुख्य मार्ग गैस एजेंसी बागर रोड ब्लाक रोड काली मंदिर से शान्तिनगर पर गडहनी पेट्रोल पम्प होते हुए वापस नया बाजार स्थित ठाकुर बाडी मे समाप्त हुआ।
डीजे की धुन पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम के बजते भजन एवं जय श्री राम के नारों के साथ जुलूस जब नगर भ्रमण के लिए निकला तो मुख्य मार्ग जाम हो गया। हर कोई इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आतुर दिखे।वहीं प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो से बड़ी संख्या में युवा मोटर साइकिल जुलूस निकाल शोभायात्रा के भागीदार बने।इस दौरान पुरा नगर पंचायत से लेकर पुरा प्रखण्ड भक्तिमय माहौल मे डुबा रहा।
युवा जवान जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।पुरा दिन मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर जय श्री राम की जयघोष होता रहा।शोभायात्रा से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व रामभक्त बीर हनुमान की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात आगत अतिथि, मीडिया, जन प्रतिनिधि व सफाई कर्मियो सहित पूजा कमिटि के सदस्यो को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया।मंच संचालन प्रोफेसर दया शंकर सिंह ने किया।
आकर्षक का केन्द्र बना रहा महिषासुर वध एवं भुत भगवान की टोली
शोभायात्रा के दौरान युवा कलाकारो एवं टीम 16.0 द्वारा निकाली गई महिषासुर वध, भुत भावन भगवान की टोली, राम लला की झांकी आकर्षण का केन्द्र बना रहा।इस भक्तिमय माहौल मे श्रीराम भक्तो मे उत्साह उमंग का पराकाष्ठा परिलक्षित रहा।इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद सह पूजा कमिटि के संरक्षक सुनय कुमार परमार उर्फ बबलु सिंह, पूर्व मुखिया तस्लीम आरिफ, जिप प्रतिनिधि देवेन्द्र यादव, भीखारी राम, डाॅ पी एन सिंह, पूर्व विधायक अगिआंव प्रभु नाथ राम, मदन यादव, अरविन्द कुमार सिंह, अशोक केशरी, राम बचन सिंह, सतेन्द्र सिंह, मुना बाबा, जमुना प्रसाद, मनोरंजन तिवारी, वार्ड पार्षद पिन्टु कुमार, अध्यक्ष शंकर गुप्ता, सचिव राहुल कुमार, उप सचिव गौतम कुमार एवं सतेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव केशरी, कोषाध्यक्ष भीम सोनी, महासचिव बंटी गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार केशरी, संतोष कुमार, शिव कुमार प्रसाद, जयराम कुमार, धर्मेन्द्र केशरी, गौरव कुमार, विजय केशरी, अंकुर कुमार, शंभू शर्मा, वार्ड पार्षद चन्दन कुमार सोनी, मुना कुमार, सहित सैकडो राम भक्तो ने शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने मे सहयोगी बने।