अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बाइक चोरी, डकैती सहित विभिन्न कांडों के 8 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज, 16 फरवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज एवं बंगाल के उत्तर दिनाजपुर थाना क्षेत्र के मोटर साईकिल, ई-रिक्शा व मवेशी चोरी के अन्तर्राज्यीय सक्रिय गिरोह का भंडाफोड एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को किया है। मामले में सरगना सहित 8 बदमाशों को एसपी द्वारा गठित टीम ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जिसमें 18 चोरी की मोटरसाईकिल एवं ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु ने बताया कि सरगना का पूर्व से बंगाल एवं बिहार में चोरी, डकैती, लूट, गृहभेदन, मवेशी चोरी तथा आर्म्स एक्ट के 25 कांडों में नाम दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!