ताजा खबरराज्य

राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित करने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना दिया।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-भारतीय संस्कृति संरक्षण एवं बिकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार धर्मशाला न्यास के सचिव श्री मृत्युंजय नाथ गोपाल जी एवं राम-जानकी मठ पुरनहिया के महंत

श्री प्रभु शरण दास ने एक प्रेस बयान जारी कर पुर्व मंत्री डा.भीम सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित करने पर हर्ष ब्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामना दिया।


जारी बयान में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल ने कहा कि पिछड़े चंद्रवंशी समाज से आने वाले डा.भीम सिंह का ब्यक्तित्व संयमित, दूरदर्शी तथा बुद्धिजीवी प्रकार का रहा है। पुर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से निकटता के बावजूद वे भारतीय संस्कृति के पोषक रहे हैं।श्री गोपाल जी ने आशा ब्यक्त किया है कि इन्हें राज्यसभा सदस्य बनाये जाने से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं बिकास होगा ।इस संदर्भ में ये सदन का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!