मानवता ही पूजा…के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण
आजाद युवा विचार मंच के द्वारा विगत कई वर्षों से ठंड से राहत पाने के लिए कंबल वितरण कार्य जरुरतमंदों के बीच अनवरत किया जा रहा है
सहरसा : मानवता ही पूजा है कार्यक्रम के तहत आजाद युवा विचार मंच के द्वारा मंच के अध्यक्ष अशोक झा लाल की अध्यक्षता एवं मंच के रहुआ (कबैला) इकाई अध्यक्ष जटेश झा के संचालन में रहुआ एवं आसपास के इलाकों में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। साथ ही बड़हसैर पंचगछिया में मंच के कोषाध्यक्ष प्रणव प्रेम की अध्यक्षता एवं मंच के सदस्य भावेश झा के संचालन में पंचगछिया, बड़हसेर, बेला इत्यादि जगहों पर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।
आजाद युवा विचार मंच के द्वारा विगत कई वर्षों से ठंड से राहत पाने के लिए कंबल वितरण कार्य जरुरतमंदों के बीच अनवरत किया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष अशोक झा लाल ने बताया कि अभी तक सहरसा जिला के सिलेट, गम्हरिया रामपुर, रहुआ, बाड़ा, सिहौल, बाड़ा भरना, बड़हसेर, पंचगछिया, बेला भरना में कंबल वितरण किया जा चुका है। आगे भी अन्य गांवों में किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा हमारा कार्य मानवता का है एवं उद्देश्य जरुरतमंदों को यथासंभव मदद करना है। जिस कड़ी में अभी तक कई गरीब कन्याओं का विवाह, जरुरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहायता, जरुरतमंदों के लिए रक्तदान, जरुरतमंदों को इलाज में सहायता के साथ साथ स्वच्छता अभियान, पर्यावरणीय जागरुकता अभियान इत्यादि किया जाता रहा है।
इनका रहा सहयोग :
कंबल वितरण कार्यक्रम में शिक्षक शैलेश कुमार झा, सहित मंच के अंकुश मिश्रा, अंशु मिश्रा, टिंकू मैथिल, विनोदानंद झा, विष्णु कुमार मिश्रा,पं० बबलू झा, अशोक झा, उग्रमोहन झा कुमोदानंद झा का सहयोग रहा।