देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 दिसंबर, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत@2047: वॉयस ऑफ यूथ’ का शुभारंभ किया।

पटना डेस्क :-देश की राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में देश के युवाओं को सक्रिय रूप से शामिल करने के प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण के अनुरूप ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पहल भारत@2047 को एक मंच प्रदान करेगी। देश के युवा विकसित राष्ट्र के प्रति अपने विचारों का योगदान दें। विकसित भारत @2047 स्वतंत्रता के 100वें वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की सपना है। यह सोच आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है।
जमुई नगर स्थित के०के०एम० कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पर आयोजित नैशनल सेमिनार में भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को संबोधित किया। कार्यक्रम की संरक्षक मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० श्रीमति श्यामा रॉय जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष के०के०एम० कॉलेज के
प्रधानाध्यापक श्री चंद्रमा सिंह जी, संयोजक प्रोफेसर डॉ० डी०के० गोयल जी, सह-संयोजक प्रोफेसर डॉ० यू०एन० घोष जी, प्रोफेसर डॉ० रणविजय सिंह जी, प्रोफेसर श्री दीपक कुमार जी, प्रोफेसर श्री सत्यार्थ प्रकाश जी, प्रोफेसर मनोज जी, प्रोफेसर विनोद कुमार जी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री प्रकाश भगत जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनय पांडे जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री बृजनंदन सिंह जी, श्री दुर्गा केसरी जी, नवनियुक्त नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व जिला महामंत्री श्री सोनेलाल पासवान जी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री अजय पासवान जी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० श्री एस०एन० झा जी, श्यामा प्रसाद सिंह महिला कॉलेज की प्रधानाध्यापक डॉ० श्रीमति सुचिता उपाध्याय जी, एस०के० कॉलेज(लोहंडा, सिकंदरा) के प्रधानाध्यापक डॉ० श्री अनिल कुमार जी, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर श्री एल०एन० मिश्र जी, एडवोकेट प्रताप चंद्र सिंह जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।