किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला पोलिंग बूथ प्रखंड स्तरीय कमेटी का किया गया गठन

किशनगंज, 02 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कांग्रेस कार्यालय में ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सांसद डा. मो० जावेद आज़ाद के मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिन्टू के नेतृत्व में किशनगंज जिला पोलिंग बूथ प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, महिला प्रदेश महासचिव सहजाहा बेगम, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला प्रवक्ता जुल्फेजर अहमद अंसारी, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष दीपचंद्र रविदास, सहकारिता जिलाध्यक्ष मो सोएब, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, जिला महासचिव अबसारुल हुसैन, सहित मो. गुड्डू आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सांसद डा. मो० जावेद आज़ाद ने सभी को माला पहनाकर पत्र जारी किया। जिसमें किशनगंज पोलिंग बूथ से कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष मो. साबुल हुसैन, जिला उपाध्यक्ष सफी अहमद, किशनगंज नगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर, अब्दुल खालिक पोठिया प्रखंड उपाध्यक्ष, अबु तल्हा टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष, मो० हैदर अली जिला उपाध्यक्ष, जमील अख्तर ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष, मो० असगर आलम दिघलबैंक प्रखंड अध्यक्ष, मो० अफसर आलम ठाकुरगंज प्रखंड उपाध्यक्ष, हासिम आलम पोठिया प्रखंड अध्यक्ष बने। इस दौरान सांसद डा. मो० जावेद आज़ाद ने संबोधन के दौरान कहा कि आप सभी नवनियुक्त कांग्रेस पोलिंग बूथ पदाधिकारी का बहुत बहुत स्वागत है आप सभी पार्टी के लिए मन लगा कर काम करे और सभी मिल जुल कर पार्टी को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button