राजनीति

राजद नेता देवमुनि सिंह यादव के निधन पर राजद परिवार में शोक की लहर — राजद कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं पार्टी का झंडा झूकाया गया।…

सोनू कुमार:-पटना 30 नवम्बर 2023 ; राजद के वरिष्ठ नेता , जेपी सेनानी एवं बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवमुनि सिंह यादव का कल रात पटना के मेंदाता हॉस्पिटल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे पिछले दो दशकों से ज्यादा दिनों तक पटना जिला राजद के अध्यक्ष रहे। जेपी आन्दोलन में भी वे काफी सक्रिय रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते हीं राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते हीं राजद कार्यालय में पार्टी का झंडा झूका दिया गया।


उनके पार्थिव शरीर को राजद के राज्य और जिला कार्यालय में लाया गया जहां राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

पार्टी के राज्य कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में शिवानन्द तिवारी, डॉ रामचन्द्र पूर्वे ,उदय नारायण चौधरी, वृषण पटेल, अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, विजय कृष्ण, रेखा पासवान, आजाद गांधी, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, देवकिशुन ठाकुर, संजय यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव,ई. अशोक यादव,केडी यादव, प्रमोद राम, अभिषेक कुमार, विजय कुमार यादव, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पटना जिला राजद कार्यालय में बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव मो. अफरोज आलम सहित सहित बड़ी संख्या में राजद समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!