राज्य

जमशेदपुर, छठ पर्व को मध्यनजर रखते हुए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से जेसीबी के माध्यम से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान में अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, इस दौरान कुंवर सिंह मैदान में तीन अस्थाई कृत्रिम छठ घाट सहित शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान सहित कई मैदानो में अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कार्य संपन्न करवाया गया। अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण हो जाने से स्थानीय छठव्रतधारी आसानी से छठ कर सकेंगी।

इस मौके पर झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा, बागबेड़ा कॉलोनी मध्य इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, अरविंद पांडे, समाजसेवी राहुल प्रजापति सहित स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!