देश

सीबीआई ने एक मामले की जारी जांच में बिहार पुलिस के उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया॥

त्रिलोकी नाथ प्रसाद =सीबीआई ने कटेया पुलिस स्टेशन , जिला गोपालगंज (बिहार) से एक आरोपी के कथित रुप से फरार होने से संबंधित मामले की जारी जांच में बिहार पुलिस के उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया। उक्त उप निरीक्षक, संबंधित अवधि के दौरान तत्कालीन थानेदार एवं सहायक उप निरीक्षक, संबंधित मामले के जाँच अधिकारी थे।

सीबीआई ने वर्ष 2022 की सीआर जेसी संख्या 535 दिनांक 06.02.2023 (Cr. JC No. 535 of 2022) में माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के अनुपालन में दिनाँक 02.03.2023 को मामला दर्ज किया एवं चौकीदार, जिसकी हिरासत से आरोपी कथित तौर पर दिनाँक 07.06.2021 को भाग गया, की शिकायत के आधार पर पूर्व में कटेया पुलिस स्टेशन , जिला गोपालगंज (बिहार) में दर्ज प्राथमिकी संख्या 190/2021 की जांच को अपने हाथों में लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button