95 पुड़िया हिरोईन के साथ 01 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार……

गुड्डू कुमार सिंह /आरा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भोजपुर पुलिस की कार्यवाही जारी 95 पुड़िया हिरोईन के साथ 01 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार- समय करीब 18:30 बजे अपराह्न में अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर थानान्तर्गत गाँगी गौसगंज स्थित मनु पासवान, पे० – स्व० रामनारायण पासवान, सा०- गौसगंज, थाना-आरा नगर, जिला- भोजपुर एवं उसकी पत्नी दिलवासों देवी अपने घर में हिरोईन / स्मैक जैसे मादक पदार्थ का तस्करी करते हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध हिरोईन / स्मैक की बरामदगी तथा हिरोईन / स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि० – सह – थानाध्यक्ष, आरा नगर एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मनु पासवान के घर की घेरा बंदी करते हुए उनके घर से 95 पुड़िया हिरोईन बरामद किया गया। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-697/23, दिनांक- 29.08.2023, धारा-21 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।