
नवेंदु मिश्र :-
14 अगस्त 2022, दिन _ सोमवार को विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के तत्वाधान में अखंड भारत _ सह _ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जिला कार्यालय से निकलकर भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद यात्रा भारत माता चौक पहुंची। भारत माता चौक पर विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के सम्मानित कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों के द्वारा भारत माता की सामूहिक आरती की गई। तिरंगा यात्रा और सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में शामिल लोगों के हाथ में तिरंगा और भगवा ध्वज लहरा रहे थे, और, पूर्ण वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से गुंजायमान हो रहा था।
यात्रा के पूर्व कार्यालय में अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में अखंड भारत के प्रतिमा की पूजा पाठ की गई। अखंड भारत दिवस को समारोह पूर्वक आयोजित करके कार्यकर्ताओं के द्वारा अखंड भारत का संकल्प को पुनः दोहराया गया। आज के इस सभा में नगर समिति की भी घोषणा की गई। जिसके अनुसार विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष दीपक प्रसाद, और नगर मंत्री दीपक कुमार सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश कुमार, सहसंयोजक अमित कुमार चौबे, उमा पांडे दिलीप कुमार गिरी और अमलेश पासवान, नगर गौ रक्षा प्रमुख अभिरंजन सिंह, सह प्रमुख मनीष तिवारी, नगर बलोपासना प्रमुख दीपू सिंह, नगर विद्यार्थी प्रमुख सूरज कश्यप, नगर मठ मंदिर प्रमुख प्रकाश विश्वकर्मा, और नगर कार्य समिति में श्री मुकेश सोनी, करण कुमार, अमन कुमार, छोटू कुमार, सावन वर्मा, आकाश गुप्ता, मयंक सिंह, बबलू चौधरी, आकाश कुमार वर्मा, पवन कुमार, नवदीप चौधरी, सूजीत चंद्रवंशी, अनुज पांडे और अनिकेत गुप्ता इत्यादि सदस्य होंगे।
विभिन्न वक्ताओं के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस और अखंड भारत दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। सभा को श्री किशोर पांडे महेंद्र नाथ अमित तिवारी लालू प्रसाद यादव, संदीप कुमार गुप्ता और दामोदर मिश्र ने संबोधित किया।
भारत माता के सामूहिक आरती के पश्चात तिरंगा यात्रा वापस जिला कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों का विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद देती है।
आज के कार्य क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, उप महापौर मंगल सिंह, श्रीराम सेना से पंकज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि ट्विंकल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लाला यादव, बलो पासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, नवदीप चौधरी, किशन मकड़िया, सागर कुमार, निक्कू कुमार, अभिरंजन सिंह, करण कुमार, आकाश कुमार गुप्ता, अमन गुप्ता, पंकज कुमार, अमित कुमार चौबे, सरवन कुमार, छोटू कुमार, बबलू चौधरी, सुजीत चंद्रवंशी अरविंद चौधरी, अनुज पांडे, मनीष तिवारी, मयंक सिन्हा इत्यादि सैंकड़ों बजरंगियों की सहभागिता रही।