किशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

किशनगंज,12 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। आम लोगों की सहायता के लिए काउंटर भी लगाए गए हैं।व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में संधि के आधार पर मामलों के निश्तारण हेतु लोगों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रजनीश रंजन ने पूर्व में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश भी दिया था। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई थी। पूर्व में विभिन्न विभागों को यह निर्देश दिया गया था कि विभाग के वैसे मामले जिन्हें वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा करवाना उचित समझते हैं उन मामलों को चिन्हित कर संबंधित उपभोक्ताओं का नाम व पता साथ ही उनका संपर्क संख्या जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया था। पूर्व में काउन्सलिंग की भी व्यवस्था की गई थी। वही राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय के पास पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button