ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जोकीहाट प्रखंड व अंचल बनेगा मॉडल ब्लॉक, 18 करोड़ 78 लाख की लागत से बनने वाली मॉडल ब्लॉक भवन का मुख्यमंत्री ने रिमोर्ट कंट्रोल के माध्यम से किया शिलान्यास।

जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम के अथक प्रयास के बाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 18 करोड़ 78 लाख की लागत से बनने वाले जोकीहाट मॉडल ब्लॉक का पटना से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से रिमोट कंट्रोल के द्वारा शिलान्यास किया।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के जोकीहाट वासियों के लिये गुरुवार का दिन खुशियों भरा रहा। वर्षों से प्रखंड व अंचल कार्यालय जर्जर भवन में चलने के बाद अब निजात की घड़ी आ गयी। जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम के अथक प्रयास के बाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 18 करोड़ 78 लाख की लागत से बनने वाले जोकीहाट मॉडल ब्लॉक का पटना से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से रिमोट कंट्रोल के द्वारा शिलान्यास किया। यह मॉडल ब्लॉक भवन निर्माण विभाग की ओर से बनाया जायेगा। जोकीहाट ब्लॉक के भवन निर्माण को लेकर विधायक ने उठायी थी सदन आवाज, विधायक शाहनवाज आलम ने बताया कि जोकीहाट प्रखंड व अंचल वर्षों से जर्जर भवन में संचालित हो रही थी। उन्होंने जोकीहाट को मॉडल भवन निर्माण को लेकर सदन में पहली बार 23 जुलाई 2019 को आवाज बुलंद की थी। इसके बाद दूसरी बार 05 मार्च 2021 को भी आवाज उठाई थी। आखिर उनकी यह मांग 05 मई 2022 को पूरी हुई। मुख्यमंत्री बिहार सरकार रिमोट के माध्यम से 18 करोड़ 78 लाख की लागत से जोकीहाट मॉडल ब्लॉक का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा जोकीहाट विधान सभा का सम्पूर्ण विकास करना ही उनकी प्राथमिकता हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button