अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया :  पलासी पुलिस ने जब्त की 59 बोतल नशीली कफ सिरप, तस्कर भागने में रहे सफल, नशा के कारोबारियों को बख्शा नही जायेगा-थानाध्यक्ष शिव पूजन

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी पुलिस ने थाना क्षेत्र के डेहटी गांव से 59 बोतल नशीली कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त किया। जबकि कारोबारी बंटी उर्फ नकीब अहमद भागने में सफल रहे। इस बाबत पलासी थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बंटी उर्फ नकीब अहमद के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज की हैं। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती व, लंबित कांडो के निष्पादन को लेकर जब वह सशत्र बलो के साथ डेहटी गांव स्थित मंटू चाय के दुकान के पास पहुँचा तो देखा कि कुछ लोग दुकान के पास खड़े हैं। इसी क्रम में महताब नामक व्यक्ति ने बोरा में 59 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप प्रस्तुत किया। बताया कि कारोबारी बंटी उर्फ नकीब अहमद लोगो को देख बोरा फेक कर भाग गय्या। थानेदार शिव पूजन कुमार ने बताया कि गवाहों के सामने उक्त 59 बोतल कफ सिरप को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि फरार नकीब अहमद उर्फ बंटी के खिलाफ नामजद प्रथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही हैं। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि नशा के कारोबारियों के खिलाफ उनका मुहिम जारी हैं। नशा के कारोबारियों को बख्शा नही जायेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button