ठाकुरगंज : वार्ड-9 की जर्जर सड़क बनी परेशानी, गड्ढों के बीच आवागमन को मजबूर ग्रामीण

किशनगंज, 24 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड के मालिनगांव पंचायत स्थित वार्ड नंबर-9 में जर्जर सड़क की स्थिति ने विकास की पोल खोल दी है। लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, गांव की सड़क पर बना एक छोटा सा कल्वट का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राहगीरों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण खासकर बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
राहगीरों का सवाल है कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की है और लंबे समय से खराब सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई है।
वार्ड-9 के लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि जर्जर सड़क की समस्या पर संबंधित विभाग कब संज्ञान लेता है और मरम्मत की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।


