किशनगंज : 32 नव प्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों का पद अलंकरण समारोह

किशनगंज, 23 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस सभागार किशनगंज में बुधवार को नव प्रोन्नत 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का पद अलंकरण समारोह (पिपिंग सेरेमनी) आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सभी नव प्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों के कंधों पर दो-दो सितारे लगाकर उनके नए पद का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस परिवार में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।
एसपी संतोष कुमार ने नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय एवं वरीय अधिकारियों द्वारा सौंपे गए विधिसम्मत कार्यों का निर्वहन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करें। साथ ही आम लोगों की सहूलियत और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में प्रोन्नत होने वाले पुलिस अवर निरीक्षकों में ओम प्रकाश, रविन्द्र प्रसाद सिंह, सुबलाल कुमार, जयराम बिन्द, पंकज कुमार शर्मा, वरुण कुमार श्रीवास्तव, सरोज कुमार सिंह, सरवर इमाम, सुधोध कुमार यादव, अजय कुमार-01, बिनिता देवी, विजय प्रताप यादव, छबीलाल हाजरा, रंजीत कुमार ठाकुर, अनिकेत कुमार सिंह, उदय कुमार, सुभाष सिंह, विनय कुमार सिंह, शशि कुमार, रोशन कुमार, शैलेन्द्र कुमार-02, मधेश्वर कुमार, अजय कुमार-02, राजेश कुमार दास, नरेश पासवान, पूनम कुमार सोरेन, रोहित रंजन, विरेन्द्र कुमार, बल्लू कुमार, हरिनारायण प्रसाद, दिलीप कुमार और नीलम देवी शामिल हैं। समारोह में नव प्रोन्नत पदाधिकारियों ने नए दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

