ताजा खबर

*चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन CEC के इस्तीफे की मांग*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है, दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल*

चुनाव आयोग के विभिन्न निर्णयों एवं आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज 23 सितंबर 2026 को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च सह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया एवं इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। पार्टी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त स्वयं को संस्था से ऊपर मानकर काम कर रहे हैं और अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों एवं असहमतियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में आम मतदाताओं के नाम प्रभावित होते हैं अथवा उनके मताधिकार पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्त लगातार लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक विश्वसनीयता, मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान, सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव, अफरोज खान, प्रेमचंद सिंह, शिशिर कौंडिल्य , डॉ अमन कुमार , मंजीत आनंद साहू, मृणाल अनामय , , सत्येंद्र कुमार सिंह, इन्द्रदीप चंद्रवंशी, नदीम अख्तर अंसारी, रुचि सिंह ,सतेंद्र कुमार, निशांत करपटने, बिट्टू यादव, विशाल यादव, अरुण पाठक , मिहिर झा , रमाशंकर पान , राज कुमार पूर्वे, बिपिन झा, दिनेश शंकर दास मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button