ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने तथा सफल एवं सुचारु अधिप्राप्ति सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ जूम के माध्यम से बैठक की तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-समीक्षा में पाया गया कि अब तक 19353 किसानों से 136469.564MT धान की खरीदारी की गई है। धान खरीदारी का समय 28 फरवरी तक निर्धारित है। फलत:

जिलाधिकारी ने शेष डेढ़ माह में धान की खरीदारी में तेजी लाने तथा लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

अब तक बैंक से 16493 किसानों को 231.21 cr का भुगतान किया जा चुका है।

अब तक कुल सीएमआर का गिराव 24652.9MT (850.1Lot) हुआ है। सीएमआर गिराने का समय 31 जुलाई तक निर्धारित है। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को लगातार मॉनिटर कर सीएमआर गिराने में तेजी लाने का निर्देश दिया ।साथ ही अतिरिक्त गोदाम की क्षमता सृजित करने को कहा। उन्होंने बिहटा नौबतपुर संपतचक फतुहा प्रखंड में संचालित सीएमआर प्राप्ति कार्य के प्रभावी मॉनिटरिंग कर तेजी लाने को कहा।

राज्य खाद्य निगम से पैक्स को 44.68 cr का भुगतान हुआ है।

इस वर्ष ऑनलाइन निबंधित किसानों की संख्या 59030 है जिसमें 19067 रैयत तथा 39963 गैर- रैयत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!