ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेस ने किया याद

 

देश में एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का आधार पंडित नेहरू ने रखा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा

आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता और देश को विकास की राह दिखाने वाले व्यक्तित्व थे पंडित नेहरू: डॉ मदन मोहन झा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद;-आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की।

जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की। उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया।

सदाकत आश्रम में आयोजित पंडित नेहरू के जन्म जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, रविन्द्र नाथ मिश्रा, लाल बाबू लाल, ऋषि मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जया मिश्र, असित नाथ तिवारी, मधुरेन्द्र सिंह, स्नेहाशीष वर्द्धन, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ल, अखिलेश्वर सिंह, शशिकांत तिवारी, रीता सिंह, मृणाल अनामय, सुनील कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, उदय शंकर पटेल, मिहिर झा, सुधा मिश्रा, प्रदुम्न यादव, अजय यादव, मो. शाहनवाज, अरूण पाठक, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, रेनू सिंह, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, राजीव सिन्हा, आयुष भगत, जे.पी. गुप्ता, संजय कुमार पाण्डेय, इ. कमलेश कुमार, अभय कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, एस. सिसोदिया, बिमलेश तिवारी, पवन कुमार केशरी, सिकंदर भारती, निरंजन कुमार सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button