ब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

तेजस्वी यादव के आह्वान पर गरीबों को खाना खिलाया गया

-गरीब सम्मान दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया गया

गुड्डू कुमार सिंह –गड़हनी  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन शुक्रवार को भोजपुर जिला के गड़हनी प्रखंड की राजद नेत्री कविता यादव के नेतृत्व में नहसी गांव में मनाया गया।इस मौके पर केक काटकर महादलित गरीब परिवारों को खाना खिलाकर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।ज्ञात हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लालू यादव के जन्मदिन पर 72,000 से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाने का ऐलान किया था।जिसके बाद बिहार सहित अन्य जगहों पर उनके समर्थकों द्वारा गरीबो को खाना खिलाया गया। राजद नेत्री जिला परिषद प्रत्यासी गड़हनी कविता यादव ने महादलित महिला को माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद अपने हाथों से खाना परोसकर खिलाया।उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीब गुरबों, दलित- महादलित, पिछड़ा समाज की आवाज हैं,उनके आवाज को बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। मौके पर आरजेडी के नेता देवेंद्र यादव, श्रीनिवास यादव, बिनोद यादव प्रमोद गुप्ता, मोलन यादव(पूर्व मुखिया) विद्या भूषण सिंह, नवीन शर्मा, दसरथ यादव, पारस यादव, बुधन यादव, चंद्रमा यादव, शिव जी सिंह,सुनील यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!