अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति आयोजित करेगी राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन।…

शिवानंद गिरी/अखिल भारतीय जनता कल्याण समिति दिनांक 6.6.2026 को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन कदम कुआँ पटना में अपना राज्य स्तरीय सम्मेलन एवं श्री धर्मनाथ प्रसाद यादव जी के पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित करेगी | इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज जिला अधिवक्ता संघ सिविल कोर्ट पटना के हाॅल में एक कार्यक्रम में आयोजित किया गया है जिसमें एक समन्वय समिति बनाई गई एवं अक्सर बार और बेंच के बीच होने वाले टकराव को लेकर उपस्थित सदस्यों ने गहरी चिंता व्यक्त किया तथा बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा जो बीजेपी पार्टी से राज्यसभा के सांसद भी हैं उनके द्वारा देश के अधिवक्ताओं के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैये को लेकर भी दुख प्रकट किये, इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मनाथ प्रसाद यादव जी ने स्पष्ट कहा कि एडवोकेट एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति जो सैलरी रहा हो उसे वकालत करने का कोई अधिकार नहीं है यहां तो मनन कुमार मिश्रा जी राज्य सभा सांसद रहते हुए लाभ के पद पर बने हुए हैं ,सैलरी भी ले रहे हैं दूसरी तरफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं और वकालत भी कर रहे हैं यह कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है और ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं के हक की आवाज मनन कुमार मिश्रा जी सरकार के समक्ष नहीं उठा पाते हैं इस कार्यक्रम में न्याय देने वाले, न्याय दिलवाने वाले एवं न्याय पाने वालों की समस्याओं की भी चर्चा की जाएगी |आज के कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव श्री अरविंद कुमार मऊआर अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह ,श्री विनोद कुमार गुप्ता, पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्री राम संदेश राय, श्री इंद्रदेव सिंह ,श्री रणविजय सिंह पटना सिविल कोर्ट जिला अधिवक्ता संघ के सीनियर एग्जीक्यूटिव सह संगठन मंत्री शिवानंद गिरि, सह संगठन मंत्री नदीम अख्तर खान, जितेंद्र कुमार, श्री मधुसूदन राय इत्यादि कई गण मन अधिवक्ता गण उपस्थित थे ,इस अवसर पर श्री आशुतोष कुमार को अधिवक्ता समन्वय समिति का संयोजक एवं रणविजय सिंह को संयोजक बनाया गया| होने वाले उस कार्यक्रम में श्री धर्मनाथ प्रसाद यादव जी के द्वारा लिखित एक पुस्तक “मोमबत्ती से मसाला तक” का भी विमोचन किया जाएगा|


