District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कुकुरबाघि पहुंचे ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल, सहयोग शिविर में सुनीं जन समस्याएं

ग्रामीणों को त्वरित समाधान का दिया भरोसा, बिजली व्यवस्था सुधारने का अधिकारियों को निर्देश

किशनगंज,19मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं किशनगंज के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल मंगलवार को ग्राम पंचायत कुकुरबाघि पहुंचे, जहां पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया।शिविर के दौरान कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा कुछ लाभुकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान – जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित इस सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने बिजली, सड़क, राशन, आवास तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।इस अवसर पर मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का निपटारा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार, नए विद्युत कनेक्शन तथा अनियमित बिजली वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।मंत्री ने कहा कि किशनगंज जिले में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा ऊर्जा विभाग से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।कार्यक्रम के दौरान ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा नेत्री अनुपम ठाकुर, मुखिया भगत पहान तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री बुलो मंडल की सक्रिय जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!