ताजा खबर

निशांत कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत, हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा लाभ – डा0 निहोरा प्रसाद यादव

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव ने जारी बयान में कहा है कि बिहार की एनडीए सरकार आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश अत्यंत सराहनीय और जनहितकारी हैं।

गरीब, कमजोर और साधनहीन परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने जिस गंभीरता के साथ आयुष्मान कार्ड के दायरे को बढ़ाने, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ने, अस्पताल नेटवर्क का विस्तार करने तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का निर्देश दिया है, वह बिहार के आम लोगों के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और कार्यशैली को दर्शाता है। इससे लाखों जरूरतमंद परिवारों को बेहतर इलाज और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा और माॅनिटरिंग से राज्य में चिकित्सा सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा आयुष्मान योजना का लाभ समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचेगा। सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर काम करती रहेगी तथा बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के प्रति हमेशा से सजग रहे हैं और हमेशा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कार्य दक्षता तथा जनसेवा की भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। सीतामढ़ी के डुमरा स्थित सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने जिस प्रकार कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, वह उनकी विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!