बिहार के ग्रामकचहरियो में सुनवाई का दिन पूर्ववत प्रत्येक शनिवार हो निराला।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/विहार सरकार पंचायती राज विभाग के मंत्री श्री दीपक प्रकाश से विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवम मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से मिलकर मांग पत्र सौंपा और कहा कि ग्राम कचहरियों में सुनवाई का दिन बदल कर पूर्व की भांति प्रत्येक शनिवार किया जाए ।यह जनहित और प्रतिनिधि हित में अतिआवश्यक है ।
श्री निराला ने बताया कि वर्ष 2006 से विहार के सभी पंचायतों में ग्राम कचहरी विधिवत कार्य कर रही हैं और जन आकंच्छाओ तथा नियमावली अनुरूप कार्य कर रही है और प्रति वर्ष लाखो मुकदमों का निष्पादन कर स्थाई निदान प्रदान कर रही हैं जिससे माननीय अनुमंडल,व्यवहार और उच्च न्यायालय का बोझ कम कर रहा हैं साथ ही कहा कि वर्ष 2006 से 2025 तक केवल प्रतीक शनिवार को सुनवाई होती थी और लाखो वादों का निस्तारण हुआ करता था पर नया पर विभाग द्वारा दिन बदल कर शुक्रवार और मंगलवार कर दिया गया जो मुस्लिम समुदाय का नवाज अदायगी का मुख दिन है वही सनातनी हिंदू समाज का मंगलवार मुख पूजा पाठ आराधना का दिवस होता हैं ।
जिसपर माननीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि ग्राम कचहरी को और अधिक शशक्त किया जाएगा मैं इसे तुरंत देखबाता हूँ आवश्यक कदम तुरंत उठाये जायेगे ।

