किशनगंज : टेढ़ागाछ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

किशनगंज,07मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज जिला अंतर्गत टेढ़ागाछ प्रखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसरोकारों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सांसद के निजी सचिव एहसान हसन, टेढ़ागाछ सांसद प्रतिनिधि शौकत अली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेहाल, गोविन्दा जी, बाबर साहब एवं टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष नफीस हैदर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता कमरुजमा के जनाजे की नमाज में शामिल होकर लौटने के दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता तलत नसीम, कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल भाई एवं अबुलैस सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की गई।
जिलाध्यक्ष ने सभी साथियों के स्नेह, सहयोग एवं आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।



