किशनगंज: डोरिया पुल से अठियाबाड़ी होते हुए डेरामारी जाने वाली सड़क जर्जर, कीचड़ से राहगीर परेशान

किशनगंज,07मई(के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड और दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र को आपस में जोड़ने वाली अहम सड़क बदहाल है। डोरिया पुल के समीप से गांव होते हुए अठियाबाड़ी, टटपू, नया बाड़ी और डेरामारी को जोड़ने वाली यह सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए ईंट का टुकड़ा डाल दिया गया है। इसके बावजूद पूरी सड़क पर कीचड़ पसरा रहता है। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है।
इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और बीमार मरीज गुजरते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण आए दिन बाइक- साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अठियाबाड़ी, टटपू, नया बाड़ी और डेरामारी के लोगों का प्रखंड मुख्यालय और बाजार तक आना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क ठाकुरगंज और दिघलबैंक प्रखंड को जोड़ने वाला मुख्य लिंक है, लेकिन एक वर्ष से भी अधिक समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई। और कोई सुनने वाला नहीं है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।



