अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कोचाधामन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की स्मैक बरामद

किशनगंज,07मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

वाहन जांच के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (BR37AN 1124) पर सवार एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 100.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान शाहजहान के रूप में हुई है। वह किशनगंज जिले के रामपुर स्थित तीन नंबर रेलवे गुमटी निवासी यूसुफ आलम का पुत्र बताया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं धनपुरा पिकेट प्रभारी एवं उनकी टीम की कार्रवाई की सराहना की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!