किशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : फर्जी जीएसटी कागजात पर कोयला ढुलाई का भंडाफोड़, चार चालक गिरफ्तार

किशनगंज,26अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में पुलिस ने फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के सहारे अवैध व संगठित तरीके से कोयला परिवहन करने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान चार कोयला लदे वाहनों को जब्त करते हुए चार चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन मालिक फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर कोयले का अवैध परिवहन करा रहे हैं। सूचना के आधार पर 25 अप्रैल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर गलगलिया चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में चार कोयला लदे वाहनों को रोका गया। कागजात की मांग करने पर चालकों द्वारा प्रस्तुत जीएसटी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें बीजक की श्रृंखला और निर्गत वर्ष में गड़बड़ी पाई गई। साथ ही जीएसटी नंबर मेघालय का और व्यवसाय स्थल असम दर्शाया गया, जबकि कोयला गुवाहाटी से लोड होना बताया गया, जो संदिग्ध पाया गया।

इस आधार पर पुलिस ने चारों चालकों हरेकृष्ण सिंह (भोजपुर), गुलजार (श्यामली), राजीव कुमार (मुजफ्फरपुर) एवं शित राय (समस्तीपुर) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चारों कोयला लदे वाहनों को जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में गलगलिया थाना कांड संख्या 42/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह, पु.अ.नि. राकेश कुमार, वेद प्रकाश कुमार सहित गलगलिया थाना के सशस्त्र बल एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!