
रांची// राजधानी रांची में एक बर्थडे पार्टी के दौरान मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न सिर्फ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है बल्कि पीड़िता की सहेली और उसके एक अन्य दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। पीड़िता की सहेली के फ्लैट में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना ने सबको चौंका दिया। दोस्तों के बीच मनाया जा रहा जश्न एक महिला के लिए डरावना अनुभव बन गया। आरोप है कि पार्टी में ही उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर के नेवृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों दानिश एवं फहद को पश्चिम बंगाल भागने के क्रम में खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक अन्य सह आरोपी पीड़िता की सहेली को जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।वहीं घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त शादाब फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
ऐसे सामने आया मामला
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बीते 12 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अस्पताल में भर्ती है और उसके साथ गलत हुआ है। उस समय महिला की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए तुरंत बयान नहीं लिया जा सका। अगले दिन जब उसकी तबीयत थोड़ी संभली, तब उसने पूरी घटना बताई।
पार्टी में बिगड़ी तबीयत, फिर हुआ गलत
लालपुर थाने में दर्ज एफआईआर में पीडिता ने बताया कि वह राँची में रहकर मेडिकल की पढाई कर रही है। 9 अप्रैल को उसकी एक दोस्त ने एक अपार्टमेंट में अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था, वह शाम मे पार्टी में पहुंची थी। रात के आठ बजे के करीब केक काटा गया, उस दौरान वहां पर सादाब नाम का युवक अपने दो दोस्त फवाद और दानिश के साथ मौजूद था। केक खाने के बाद उसे थोडी सुस्ती सी आने लगी और भूख भी लगने लगी। इसी बीच दानिश ने उसे पिज्जा खाने को दिया, जिसका एक टुकडा उसने खा लिया। पिज्जा खाते ही उसे नशा सा होने लगा। आंख के सामने अंधेरा सा छाने लगा। तबियत ठीक नहीं लगने पर वो फ्लैट के एक कमरे में जाकर आराम करने लगी कुछ देर बाद दानिश उसी कमरे में आया और पूछने लगा को अब कैसा लग रहा है, इस पर छात्रा ने कहा कि उसे नशा जैसा लग रहा है। इसी बीच दानिश ने मेरी बेहोशी का फायदा उठाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नशे की वजह से वह बेहोशी की हालत में चली गई।इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी दानिश ने उसके साथ जबरदस्ती की।
भागने के क्रम में दो आरोपी, खड़गपुर से पकड़े गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि दो आरोपी भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक महिला आरोपी ओली विश्वकर्मा को रांची से ही पकड़ा गया।
सबूत छुपाने की कोशिश
जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद आरोपियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़िता को भी कहा गया कि पुलिस में शिकायत न करे। कुछ लोगों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी। इस पूरे मामले में एक और आरोपी शादाब का नाम सामने आया है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पार्टी में मौजूद बाकी लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
(रांची में बर्थडे पार्टी के दौरान महिला से दुष्कर्म मामले पर क्या कहा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने)…देखें वीडियो…

