District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : भारत–नेपाल सीमा सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

किशनगंज,19फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से इंडो–नेपाल जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक नेपाल के बिराटनगर में आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सीमा से जुड़े विभिन्न सुरक्षा, प्रशासनिक एवं समन्वयात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में नेपाल में प्रस्तावित संसदीय चुनाव को देखते हुए 02 मार्च 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे से 05 मार्च 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक भारत–नेपाल सीमा को पूर्णतः सील रखने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम, अवांछनीय तत्वों पर निगरानी तथा संयुक्त कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान हथियार, गोला–बारूद, विस्फोटक सामग्री, मादक एवं मनोदैहिक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, मानव तस्करी एवं जाली मुद्रा के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर सहमति बनी। सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच नियमित खुफिया सूचनाओं के आदान–प्रदान को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया।बैठक में नो–मेन्स लैंड पर अतिक्रमण की जांच एवं रोकथाम, अनधिकृत मार्गों से वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज ने नेपाल की ओर से आने वाले हाथियों के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में फसलों को हो रहे नुकसान, अतिक्रमण तथा नो–मेन्स लैंड से संबंधित स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।बैठक में डीएम विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सहित सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारत की ओर से अररिया एवं सुपौल जिलों के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा नेपाल के मोरंग, झापा और सुनसरी जिलों के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ), पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर संयुक्त एवं समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!