प्रमुख खबरें

*पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन*

सुमित रंजन पाण्डेय/पटना/जहानाबाद*- दिनांक 13/02/2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में वार्षिक खेल दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक खेल दिवस की शुरुआत प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के कलर पार्टी के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य महोदय का स्वागत किया। विद्यालय के सभी हाउस के कप्तानों ने अपने-अपने हाउस का झंडा लेकर मार्च पास्ट कर पूरे मैदान का चक्कर लगाया।


इस खेल दिवस के दौरान प्राथमिक कक्षाओं के अंतर्गत कक्षा तृतीय की छात्रा आकांक्षा कुमारी और अंजली कुमारी ने 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैग रेस में कक्षा 2 की कृति कुमारी एवं सलोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रेस में कक्षा 1 के ऋषभ कुमार एवं आदित्य राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक के अंतर्गत कक्षा छठी-सातवीं के लड़कों के कबड्डी मैच में विक्ट्री ब्लेजर्स की टीम ने परचम लहराया। वहीं कक्षा छठी-सातवीं की लड़कियों के कबड्डी मैच में गुड लक टीम ने अपना परचम लहराया।
लड़कियों के खो-खो मैच में प्रथम स्थान टीम रेडो ने प्राप्त किया।

कक्षा छठी-सातवीं के लड़कों के क्रिकेट मैच में टीम जुगनू ने प्रथम स्थान हासिल किया।वॉलीबॉल में कक्षा नवमी ‘ब’ के छात्रों ने कक्षा नवमी ‘अ’ के छात्रों को हराकर अपना परचम लहराया। कक्षा आठवीं ‘अ’ की छात्राओं ने कबड्डी मैच में जीतकर अपना लोहा मनवाया।

सभी विजेताओं को प्राचार्य महोदय के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

प्राचार्य श्री ख्वांद राम ने वार्षिक खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों ने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए काफी आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक श्री अनमोल चौधरी के द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर कक्षा तृतीय ‘ब’ की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!