ताजा खबर

*प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के जिला भ्रमण कार्यक्रम से पार्टीजनों को दूर रहने का जारी किया आदेश*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/प्रदेश कांग्रेस ने कार्यालय आदेश जारी कर सूचना जारी की है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जानकारी मिल रही है कि निम्नलिखित लोग जिला-दर-जिला भ्रमण कर कांग्रेसजनों को भ्रमित कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। ये लोग विधानसभा चुनाव के समय से ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, अतः पार्टी अनुशासन समिति द्वारा इन लोगों पर अनुशासनिक कारवाई की गई है जिनमें छत्रपति यादव, आनंद माधव, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रद्युम्न यादव, शकीलुर रहमान, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, वसी अख्तर, कैसर खान, कुंदन गुप्ता, राज कुमार शर्मा आदि शामिल हैं।
पार्टी के माननीय वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सूचित करना है कि जिला कांग्रेस या प्रखंड कांग्रेस की तरफ से इन लोगों को कोई सहयोग न दिया जाए। इन लोगों का मुख्य काम सीधे-साधे कांग्रेसजनों को भ्रमित कर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना और भाजपा (BJP) एवं जदयू (JDU) जैसी पार्टियों को मदद करना है। अतः पार्टी जन ऐसे लोगों से सतर्क रहें और पार्टीजनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों से अलग रखने का कार्य करें। कांग्रेस पार्टी को इन लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। जिला से अब तक जो लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं उनके नाम प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को शीघ्रता में भेजें ताकि उनपर कारवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाध्यक्षों से यह भी अनुरोध है कि इस आशय की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया को प्रेस रिलीज कर दे दी जाए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!