प्रमुख खबरें
आदरणीय प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधिगण,
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/सादर सूचित करना है कि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के द्वारा गेट्स फाउन्डेशन के सहयोग से मात्स्यिकी के क्षेत्र में “Bihar Aquaculture Improvement Program (BAIP) एवं “Bihar Dairy Transformation Project (BDTP)” कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सुरेन्द्र मेहता, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार के कर कमलों द्वारा होना है। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव, बिहार, विकास आयुक्त, बिहार एवं अपर मुख्य सचिव डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार भी भाग लेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: पुराना सचिवालय, प्रथम तल, सभा कक्ष , पटना ।
तिथि एवं समय: 16 दिसंबर 2025, पूर्वाह्न 10:45 बजे।
