प्रमुख खबरें

*हम और जाप नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*

ऋषिकेश पांडे/ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के युवा नेता सूरज कुमार राय एवं जन अधिकार पार्टी (जाप) के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से औरंगाबाद जिला में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पार्टी को और मजबूत बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बिहार में कांग्रेस की ताकत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।

सदस्यता ग्रहण के पश्चात सूरज कुमार राय और सुरेंद्र यादव ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई केवल कांग्रेस पार्टी ही लड़ रही है। उन्होंने श्री राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ,मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, अंबुज किशोर झा, राजकुमार राजन, रौशन कुमार सिंह, शशि रंजन ,राजीव मेहता , बैद्यनाथ शर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!