ताजा खबर

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 08 मार्च, 2025 ::पटना में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी-अपनी विचार व्यक्त किए। राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा वाला ने बताया कि राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान अपने अध्यक्ष एवं सदस्य के साथ मिलकर महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। हैउन्होंने महिलाओं के प्रति आदर-सम्मान व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बताया।

अर्पणा वाला ने कहा कि प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, लेकिन अन्य दिन महिलाओं का तिरस्कार एवं बहिष्कार भी किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में 8 मार्च को मनाया जाता हैं। भारत सहित दुनिया भर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न देश के लोग अलग- अलग तरीके से इस दिन महिलाओं को सम्मान देते है और अपने सहयोगियों तथा अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

समारोह में विश्वरूपम श्रीवास्तव ने राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा बाला को सम्मानित करते हुए कहा कि अर्पणा वाला ने महिलाओं में जागरूकता फैलाने की बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। अगर महिलाओं लोग मिलकर काम करे तो कस्बा गांव के महिलाएं जागृत हो जायेगी।

राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष जनक नंदनी सिन्हा ने कहा की प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले साल यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम “इंस्पायर इंक्लूजन” थी यह थीम यह विषय महिलाओं को समावेशन के महत्व को समझाने और महत्व देने के लिए प्रेरित करने पर आधारित था। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम “कार्रवाई में तेजी लाना” है। इस थीम का उद्देश्य है लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए शीघ्र और निर्णायक रूप से कार्य करने के महत्व पर बल देना है।

अर्पणा वाला ने कहा कि इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाया गया और लोगो को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। समारोह में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सदस्य संतोषी देवी, प्रियांका कुमारी, शाकमांभरी, उषा देवी, अनिता देवी तथा अन्य महिला भी शामिल थे और संस्थान के हित में काम करने वाले में महेश प्रसाद सिन्हा, प्रभात कुमार राय, संयोजक अनिल कुमार उर्फ दुर्गा प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, सुंदरम, अंशुमाली, शिवम जी सहाय, सुशीला पांडेय, सीमा देवी, संतोष कुमार अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!