एनडीए के सामने चुनावी रणभूमि में धराशायी होगा विपक्ष: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बुधवार को जहानाबाद एवं अरवल में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए जिला सम्मेलनों में जिस प्रकार से पांचों दलों के तमाम कार्यकर्ताओं का उत्साह और आत्मविश्वास उमड़ रहा है, उससे अब यह स्पष्ट हो चुका है कि 2025 की चुनावी रणभूमि में विपक्ष पूरी तरह से धराशायी होगा।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की विकास नीति से प्रदेश की 14 करोड़ जनता खासा प्रभावित है। अपने 19 वर्षों के शासनकाल में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप ऐतिहासिक काम किए हैं और न्याय के साथ विकास के मुलमंत्र को उन्होंने सरजमीं पर उतारा है। नीतीश सरकार की विकास योजनाओं पर नजर डालें तो उसमें सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब नजर आता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार में बिहार विकास के नित-नए आयाम छु रहा है। शहर से लेकर सुदूर गांवों तक विकास योजनाओं का असर नजर आता है। हमारे नेता ने वर्ष 2005 के बाद बिहार में विकास की गंगा बहाई है और प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव में जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है और विपक्ष के हरेक झूठ का पर्दाफाश करना है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मा0 श्री जीतन राम मांझी, मा0 श्री चिराग पासवान एवं मा0 श्री उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों को ताकत देना है और 2025 में 225 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत का झंडा लहराना है।
उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के मा0 विधायकगण, मा0 विधानपार्षदगण एवं कई गणमान्य नेतागण मौजूद रहे।