
मुकेश कुमार/शनिवार को खगड़िया एवं बेगूसराय जिले में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पांचों दलों के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया एवं डबल इंजन सरकार की तमाम उपलब्धियों और विकासकार्यों को गांव-गांव में जाकर आम जनों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। साथ ही उन्होंने संगठन के हर स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास का कारवां यूं ही अनवरत आगे बढ़ता रहे इसके लिए एनडीए कार्यकर्ताओं को ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के सामूहिक संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी पूरी ताकत झोंक देना है। अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु हमें कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का चुनाव होगा और विकास को नई दिशा देगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि हमारा बिहार आज सुशासन, शांति और सर्वांगीण विकास पर्याय बनकर उभरा है। हमारे नेता ने न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र को धरातल पर उतारते हुए हर शोषित और वंचित वर्गों का विकास सुनिश्चित किया है। उनका स्पष्ट मानना है कि बिहार को उस ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, जहां से चाहकर भी कोई इसे नीचे न ला सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हताश और निराश विपक्ष झूठ के सहारे जनता को भरमाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार होने से बिहार के विकास को नई रफ्तार मिली है। प्रदेश के चैमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। जिसका लाभ 14 करोड़ प्रदेशवासियों को होगा।
उक्त मौके पर भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी एवं रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चैधरी, माननीय मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, माननीय विधायक श्री संजीव कुमार, माननीय विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई माननीय विधायकगण, विधानपार्षदगण एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे।