राज्य

मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर जद (यू0) प्रदेश अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया

अविनाश कुमार/मनिहारी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जनता दल (यू0) के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंह के निधन पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त जताया। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि विश्वनाथ सिंह के देहावसान से पूरा जद (यू0) परिवार अत्यंत मर्माहत है। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में समर्पित रहा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदानों तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत पुण्यात्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधान पार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, विधायक श्री गुॅंजेश्वर साह व श्री राजीव कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 निहोरा प्रसाद यादव रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!