ब्रेकिंग न्यूज़

लोजपा रा महिला सेल की बैठक आयोजित की गई।

ऋषिकेश पांडे/आज लोजपा रा प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में लोजपा (रामविलास) महिला सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी के उपस्थित में लोजपा (रा ) महिला बिहार प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंन्हा पासवान के अध्यक्षता में महिला सेल का प्रदेश पदाधिकारीयों तथा जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई तथा महिला सेल कमेटी का समीक्षा की गई एवं संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पदाधिकारीयों को आवश्यक सुझाव दी। आगे बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महिला सेल अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर लोग पार्टी मे शामिल हो रहे हैं,ये हमारे नेता का बढ़ती लोकप्रियता का परिचय हैं।

उक्त कार्यक्रम में महिला सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री सागर, पूनम मिश्रा ,माधुरी कुमारी, प्रियंका पासवान, उषा देवी, बबली वर्मा, अंशु प्रिया, तथा महिला सेल पूर्वी जिला अध्यक्ष निभा पासवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!