District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारराज्य

किशनगंज : डीएम और एसपी ने कटहलडांगी गांव के ईदगाह परिसर में बन रहे हेलिपैड सहित अन्य तैयारियों का किया निरीक्षण

सीएम की संभावित कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी स्थल उनके आने जाने के मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम व आम जनता के बैठने की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी

किशनगंज,19जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुरगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 21 जनवरी की प्रगति संवाद यात्रा को लेकर ठाकुरगंज के कटहलडांगी गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को जिलाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कटहलडांगी गांव के ईदगाह परिसर में बन रहे हेलिपैड सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलिपैड निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अन्य सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीएम की संभावित कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी स्थल उनके आने जाने के मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम व आम जनता के बैठने की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी विशाल राज ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने और इसे सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। गौर करे कि हेलिकॉप्टर लैंडिंग हेतु दो हेलिपैड का निर्माण हुआ है। हेलीपेड के बगल में मौजूद घरो की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई।

मौके पर एसडीपीओ मंगलेश सिंह, थानाधय्क्ष मकसूद आलम, डीडीसी स्पर्श गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस प्रधुम्न सिंह यादव, भू-अर्जन अधिकारी संदीप कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अंकिता सिंह, बीडीओ अहमर अब्दाली, सीओ सुचिता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button