ताजा खबर

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर जद(यू0) ने जताया गहरा शोक पटना 27 दिसंबर 2024 देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर जनता दल (यूनाईटेड) की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया।

मुकेश कुमार/देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के निधन पर जनता दल (यूनाईटेड) की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि डाॅ0 मनमोहन सिंह के रूप में देश ने एक महान अर्थशास्त्री और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता को खो दिया है।

बतौर वित्त मंत्री भारत के आर्थिक सुधारों में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश के विकास को नई गति प्रदान की। जद(यू0) परिवार की ओर से मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहन की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव श्री अरूण कुमार सिंह, प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव श्री मनीष कुमार एवं श्री वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!