केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुना विधायक केदार हाजरा व मैंने मंदिर में भगवान से क्षेत्र व देशवासियों की खुशहाली की कामना की व भगवान से आशीर्वाद मांगा – पुष्पा देवी

नवेंदु मिश्र
रांची – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रांची के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक केदार हाजरा व पुष्पा देवी ने पूजा-अर्चना की। बताते चले की रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें भाग लेने क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी भी शामिल हुई थी।
मंदिर जाने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जमुआ विधायक केदार हाजरा भी पुष्पा देवी साथ रहे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने क्षेत्र की समस्याओं को बताया वहीं केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर यथासंभव उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। मंदिर में पूजा के दौरान पुष्पा देवी ने अपने क्षेत्र वासियों और पूरे झारखंड प्रदेश की खुशहसी के लिए भी कामना की। दोनों के बीच बातचीत के दौरान पाटन छतरपुर विधानसभा में कम वर्षा की भी चर्चा केंद्रीय मंत्री से हुई। क्योंकि आज भी क्षेत्र की 70% आबादी लगभग खेती बाड़ी पर ही आश्रित है और वर्षा की स्थिति बहुत ही भयावह होती जा रही है। ठीक ढंग से वर्षा नहीं हो पाने के कारण अभी तक धान की बुवाई भी गिने चुने जगह पर ही की गई है अर्थात न के बराबर बिहन की बुवाई हुई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने समस्त देशवासियों की खुशहाली की कामना मंदिर में की। वही जमुआ विधायक केदार हाजरा ने भी अपने क्षेत्र व राज्य के खुशहाली के लिए मंदिर में कामना की।पूजा के उपरांत भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी से सब ने आशीर्वाद लीया और उन्हें सम्मानित किया। मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।