ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : ई रिक्शा हुआ बंद अब पांच रुपया में अल्बर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक का सफर सिटी बस में..

रांची/ओम प्रकाश, आज से मेन रोड में रांची नगर निगम द्वारा सिटी बस का परिचालन शुरू किया गया है।ई-रिक्शा को बैन किये जाने से अब कोई ई-रिक्शा मेन रोड में नहीं चलेगा।एक सितंबर से रांची के लोग मात्र पांच रुपए किराया देकर सिटी बस में अल्बर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक तक का सफर तय कर सकेंगे।नगर निगम की तरफ से 10 सिटी बसों शुरुआत की गई है।जो अल्बर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक तक सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी।ड्राप बॉक्स पर ही सिटी बसें रुकेगी।जहां से यात्री बस पकड़ पाएंगे और उतर पाएंगे।इसके लिए मेन रोड में लगभग 8 ड्रॉप बॉक्स बनाए गए हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button