अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : हत्या के प्रयास मामले में फरार प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

किशनगंज, 24 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, जियापोखर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलमास (करीब 50 वर्ष), पिता इमाजुद्दीन, निवासी डेरामारी, थाना जियापोखर, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जियापोखर थाना कांड संख्या-47/26, जो हत्या के प्रयास से संबंधित है, में फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने जानकारी दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button