District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 32 पुलिस अवर निरीक्षकों को मिले दो-दो स्टार, पद अलंकरण समारोह में एसपी ने बढ़ाया हौसला

किशनगंज, 24 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस सभागार में बुधवार शाम नवनियुक्त एवं नवप्रोन्नत 32 पुलिस अवर निरीक्षकों के लिए पद अलंकरण समारोह (पिपिंग सेरेमनी) आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सभी नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर दो-दो स्टार लगाकर उन्हें पद से अलंकृत किया।समारोह को संबोधित करते हुए एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस परिवार के लिए यह गौरव, सम्मान और उत्साह का अवसर है। पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारियों के विस्तार का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नए दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम लोगों को सुरक्षा और सहूलियत का भरोसा मिले। पद अलंकरण समारोह में सरवर इमाम, ओम प्रकाश, रविन्द्र प्रसाद सिंह, सुबलाल कुमार, जयराम बिन्द, पंकज कुमार शर्मा, वरुण कुमार श्रीवास्तव, सरोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार यादव, अजय कुमार-1, बिनीता देवी, विजय प्रताप यादव, छबीलाल हाजरा, रंजीत कुमार ठाकुर, अनिकेत कुमार सिंह, उदय कुमार, सुभाष सिंह, विनय कुमार सिंह, शशि कुमार, रोशन कुमार, शैलेन्द्र कुमार-2, मधेश्वर कुमार, अजय कुमार-2, राजेश कुमार दास, नरेश पासवान, पूनम कुमार सोरेन, रोहित रंजन, विरेन्द्र कुमार, बल्लू कुमार, हरिनारायण प्रसाद, दिलीप कुमार और नीलम देवी को अवर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button