ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

6 जुलाई 2021 को देश के मूर्धन्य नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की 35 वीं पुण्यतिथि आज सदाकत आश्रम में सादे समारोह में मनायी गयी।

मनीष कुमार कमलिया-इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबूजी का भी बड़ा योगदान था।

पंडित जवाहार लाल नेहरू के मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें जिस भी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया उसे उन्होंने बाखूबी निभाया।

डा0 सिंह ने कहा कि स्व0 जगजीवन राम एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बड़े संघर्ष का सामना किया तथा तत्कालीन व्यवस्था में अछूतोद्धार के लिये सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने की लड़ाई लड़ी। आज कृतज्ञ राष्ट्र बाबू जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनके चरणों में शत-शत करता है।

इसके पूर्व स्व0 जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर डा0 समीर कुमार सिंह के अलावे मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, डा0 पुरूषोत्तम मिश्रा, शशि कांत तिवारी, शशि कुमार सिंह कुन्दन गुप्ता,मृणाल अनामय, प्रदुम्न कुमार यादव, अजय कुमार यादव, मंजीत आनन्द साहू, सुनील कुमार सिंह, असफर अहमद,अनोखा देवी, मिथलेश शर्मा मधुकर,वसी अख्तर, विनोद कुमार पाठक,रूमा सिंह, निरंजन कुमार, बिट्टू यादव, मृगेन्द्र कुमार सिंह, राजीव सिन्हा,वसी अहमद,कोमत कुमारी, माधवी गुप्ता,प्रतिमा देवी,विनय कुमार,महेन्द्र यादव,सौरभ कुमार सिंह,इमाम अली आदि उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!